breaking news

TMC Councillor Death – उत्तर बैरकपुर नगर पालिका के उपाध्यक्ष का शव बरामद

कोलकाता
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

TMC Councillor Death – उत्तर बैरकपुर नगर पालिका के उपाध्यक्ष सत्यजीत बंद्योपाध्याय का शव मिलने से हड़कंप मच गया है।

TMC Councillor Death

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, तृणमूल पार्षद सत्यजीत दो दिनों से लापता थे। शनिवार की सुबह घर के पास से उनका शव बरामद किया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

सत्यजीत के परिवार और स्थानीय तृणमूल नेतृत्व के सूत्रों के अनुसार, वह गुरुवार से लापता थे। हालांकि, वह शुक्रवार रात घर लौट आए।

इस दौरान परिवार में किसी से बात नहीं की। शनिवार की सुबह शव घर के पास से झुलनत अवस्था में बरामद किया गया।

सूचना पाकर नोआपाड़ा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

Share from here