TMC – ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तृणमूल प्रतिनिधि दल ने लगाया दुर्व्यवहार का आरोप, चुनाव आयोग की टीएमसी को दो टूक, इसबार…

बंगाल दिल्ली

TMC – आज तृणमूल कांग्रेस के सांसदों का प्रतिनिधि दल CEC ज्ञानेश कुमार से मुलाकात करने दिल्ली स्थित चुनाव आयोग कार्यालय पहुँचा।

TMC

SIR में बड़ी संख्या में काटे गए नामों को लेकर चर्चा के लिए तृणमूल दल को आयोग ने आज का समय दिया था।

इस प्रतिनिधि दल में तीन राज्यसभा सांसद डेरेक ओ’ब्रायन, मेनका गुरुस्वामी और सागरिका घोष के साथ पूर्व सांसद साकेत गोखले शामिल थे।

मुलाकात के बाद डेरेक ओ’ब्रायन ने ज्ञानेश कुमार पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। उन्होंने चुनाव आयुक्त पर आरोप लगाया है कि उन्होंने उन्हें अपना पक्ष रखने का मौका दिए बिना ही बाहर निकाल दिया।

वही चुनाव आयोग ने भी बयान जारी किया है। आयोग ने लिखा – आयोग की तृणमूल कांग्रेस को दो टूक, पश्चिम बंगाल में इस बार चुनाव: भय रहित, हिंसा रहित, धमकी रहित, प्रलोभन रहित, छापा रहित, बूथ एवं सोर्स जामिंग रहित होकर ही रहेंगे।

Share from here