TMC – आज का दिन तृणमूल कांग्रेस की राजनीतिक पहचान के लिए बेहद अहम होने वाला है। चुनाव आयोग के सामने आज दोनों गुट पहुँचेंगे।
TMC
चुनाव आयोग के सामने दोनों गुट पार्टी के नाम, चुनाव चिन्ह और संगठनात्मक ढाचे पर अपना दावा पेश करेगें।
पार्टी के इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है, जब उसकी संगठनात्मक नियंत्रण के लिए दावा पेश किया जा रहा हो।
दोनों गुट खुदको असली तृणमूल कांग्रेस बता रहे हैं और इसी दावे के तहत असली टीएमसी के तौर पर स्थापित करना चाहते हैं।
पिछले सप्ताह ही विरोधी गुटों की शुरुआती दलीलें सुनने के बाद चुनाव आयोग ने दोनों पक्षों से आज शाम 5.30 बजे तक दस्तावेज जमा करने को कहा था।
उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनावों में करारी हार के बाद पार्टी में एक नया गुट बना जो खुद को असली टीएमसी बता रहा है।
Share from here
