Advertisement

टीएमसी के पूर्व राज्यसभा सांसद केडी सिंह को मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ईडी ने किया गिरफ्तार

देश

विधानसभा चुनाव से पहले ही पश्चिम बंगाल में हलचल मची हुई है। अब तृणमूल कांग्रेस के पूर्व राज्यसभा सांसद केडी सिंह पर प्रवर्तन निदेशालय ने शिकंजा कसा है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के बाद केडी सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisement

 

प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने एक कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राज्यसभा के पूर्व सांसद केडी सिंह को गिरफ्तार किया है। केडी सिंह अप्रैल 2014 में तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर राज्यसभा के लिए चुने गए थे। सूत्रों का कहना है कि ईडी की पूछताछ के दौरान केडी सिंह कुछ लेनदेन की जानकारी देने में विफल रहे, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया है।

 

जानकारी के मुताबिक KD सिंह की कंपनी अल्केमिस्ट इन्फ्रा रियलटी लिमिटेड पर PMLA के तहत केस दर्ज किया गया था। इस पर आरोप लगा कि कंपनी ने लोगों को करीब 1900 करोड़ रुपये का चूना लगाया है। 

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari