Advertisement
breaking news

जमानत मिलने के बाद फिर गिरफ्तार हुए साकेत गोखले

गुजरात बंगाल

तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता साकेत गोखले को कल अहमदाबाद कोर्ट से जमानत मिलने के बाद फिर गिरफ्तार कर लिया गया है। टीएमसी के राज्यसभा सदस्य डेरेक ओ ब्रायन ने ट्वीट कर दावा किया है कि साकेत गोखले को फिर से गिरफ्तार कर लिया गया है। डेरेक ने लिखा कि गुजरात पुलिस साकेत गोखले को जमानत मिलने के बाद भी प्रताड़ित कर रही है।

Advertisement

उन्होंने लिखा कि, ‘8 दिसंबर को रात 8.45 मिनट पर साकेत गोखले जब अहमदाबाद में साइबर पुलिस थाने से निकल रहे थे, तब गुजरात पुलिस की टीम ने बिना नोटिस/वारंट के उन्हे गिरफ्तार कर लिया और किसी अज्ञात स्थान पर ले गई। ये बहुत निंदनीय है।’ राज्यसभा सदस्य डेरेक ओ ब्रायन ने नाराजगी जताते हुए आगे लिखा कि, ‘टीएमसी के लोकसभा और राज्यसभा के सांसदों का प्रतिनिधिमंडल गुजरात जा रहा है। मोरबी पुल हादसे में टीएमसी प्रवक्ता साकेत गोखले के अलावा अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। साकेत गोखले को कई झूठे मामलों में फंसाया जा रहा है। हम चिंतित हैं और नाराज भी। साथ ही साकेत को दिल की बीमारी से जुड़ी समस्याएं भी हैं।’

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari