Advertisement
breaking news

TMC विधायक की पत्नी ने लॉटरी में जीता 1 करोड़, शुभेंदु अधिकारी का आरोप – टीएमसी के नेताओं का संबंध डियर लॉटरी से

कोलकाता

तृणमूल कांग्रेस के जोड़ासांकूसे विधायक विवेक गुप्ता की पत्नी रूजिका गुप्ता ने लॉटरी में एक करोड़ रुपये का पुरस्कार जीता है। इसके बाद पश्चिम बंगाल में नेता प्रतिपक्ष और बीजेपी के विधायक शुभेंदु अधिकारी ने टीएमसी नेताओं पर सनसनीखेज आरोप लगाया है। शुभेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस के नेताओं का संबंध डियर लॉटरी से है। इसके माध्यम से सत्ताधारी दल काले धन को सफेद कर रहा है। शुभेंदु अधिकारी ने दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस के नेता और भाइपो भी इन सब में शामिल हैं।

Advertisement

उल्लेखनीय है कि कुछ समय पहले तृणमूल कांग्रेस के नेता अनुब्रत मंडल ने डियर लॉटरी के प्रथम पुरस्कार के रूप में 1 करोड़ रुपये जीते थे। अब जोड़ासांकूं से तृणमूल कांग्रेस विधायक विवेक गुप्ता की पत्नी डियर लॉटरी टिकट खरीदकर करोड़ रुपये का बम्पर पुरस्कार जीता है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari