sunlight news

तृणमूल को 20 से अधिक सीटें नहीं मिलेंगी: मुकुल

बंगाल
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

कोलकाता। मालदा जिले में अमित शाह की जनसभा में पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय ने अपने संबोधन में राज्य की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस को बड़ी चुनौती दी है। उन्होंने दावा किया है कि आगामी लोकसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस को 20 से अधिक सीटें नहीं मिलेंगी। अगर ममता बनर्जी की पार्टी को 20 से अधिक सीटें मिलती हैं तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा।
मुकुल ने कहा कि मुख्यमंत्री के तौर पर ममता विकास कार्य में बाधा बन रही हैं। प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी स्वास्थ्य बीमा योजना का जिक्र करते हुए रॉय ने कहा कि जिस आयुष्मान भारत की प्रशंसा पूरी दुनिया में हुई, उसे राज्य में लागू करने से ममता सरकार ने इनकार कर दिया। तृणमूल इतना अधिक डर गई है कि लोकतांत्रिक अधिकारों को भी खत्म करने की कोशिश की जा रही है। भाजपा को कार्यक्रम तक नहीं करने दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में लोग तृणमूल कांग्रेस को सत्ता से उखाड़ फेंकेंगे और राज्य में भाजपा की सरकार बनेगी।

Share from here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *