Advertisement

TMC – रीताब्रत बनर्जी बने नेता प्रतिपक्ष, तृणमूल के 58 विधायकों ने किया हस्ताक्षर, ममता बनर्जी ….

कोलकाता बंगाल

TMC – पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे 4 मई को आए थे जिसमें तृणमूल कांग्रेस की करारी हार हुई थी।

Advertisement

TMC

अब नतीजों के एक महीने के भीतर ही तृणमूल में टूट हो गई है। आज तृणमूल के 58 विधायकों ने हस्ताक्षर कर के विधानसभा स्पीकर रथिंद्र बोस को चिट्ठी लिखी।

चिट्ठी लिखकर रीतब्रत बनर्जी को नेता प्रतिपक्ष बनाने की मांग की गई थी। जिसे विधानसभा स्पीकर ने स्वीकार कर लिया है।

अब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की भूमिका में रिताब्रत बनर्जी होंगे। इनके अलावा शबीना यास्मीन, संदीपन साहा, जावेद खान और शिउली साहा डिप्टी लीडर बनें हैं। अखरुज्जमां का को मुख्य सचेतक बनाया गया है।

इस दौरान रिताब्रत बनर्जी ने ममता बनर्जी को परिषद दल के प्रधान परामर्श दाता के हिसाब से साथ रहने का अनुरोध किया।

उन्होंने कहा कि हम 80 लोग टीएमसी के चिह्न पर जीते हैं जिनमे से 58 लोग यहां उपस्थित है। हम प्रधान विरोधी दल है।

उन्होंने यह भी साफ किया अभिषेक बनर्जी का इस विधानसभा से कोई संबंध नही है। उन्होंने कहा कि उनका जनता से भी सम्बंध नही रहा है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले तृणमूल कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता और विधायक शोभनदेब चट्टोपाध्याय को नेता प्रतिपक्ष बनाया था।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari