sunlight news

तृणमूल प्रत्याशी की कोलकाता पार्षद उपचुनाव में जीत

कोलकाता
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशी अमित सिंह ने कोलकाता के वार्ड नंबर 117 में पार्षद के लिए हुए उपचुनाव में जीत दर्ज की है। बुधवार सुबह से काउंटिंग शुरू हो गई थी और 10:30 बजे तक मतगणना प्रक्रिया पूरी हुई। इसमें अमित सिंह को 7926 वोट मिले हैं जो कुल मतदान का 65.97 फीसदी है।
ज्ञात हो कि इस वार्ड में कुल मतदाताओं की संख्या 12807 है। अमित की जीत का अंतर 5482 रहा है।दूसरे स्थान पर भाजपा के प्रत्याशी सोमनाथ बनर्जी रहे हैं। उन्हें 2444 वोट मिले हैं। इसके पहले 2015 में जब पार्षद का चुनाव हुआ था तब भी सोमनाथ दूसरे स्थान पर रहे थे। तीसरे स्थान पर माकपा प्रत्याशी अमिताभ कर्मकार रहे हैं। उन्हें एक हजार 11 वोट मिले हैं। चौथे स्थान पर कांग्रेस प्रत्याशी प्रभिषेक सिंह रहे हैं| उन्हें 436 वोट मिले हैं| तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशी की जीत के बाद इलाके में जश्न का माहौल है। समर्थकों ने एक-दूसरे को हरा गुलाल लगाकर उत्सव मनाया है।भाजपा को इस बार 20.34 फीसदी वोट मिले जो पिछले बार हुए नगर निगम के चुनाव की तुलना में कम हैं। साल 2015 में जब चुनाव हुआ था तब तृणमूल की ओर से शैलेन दासगुप्ता प्रत्याशी थे और उन्हें 6002 वोट मिले थे। उस समय भी भाजपा की ओर से सोमनाथ ही प्रत्याशी थे और उन्हें 3782 वोट मिले थे जो कुल मतदान का 29.53 फीसदी था। यहां गत 16 दिसंबर को मतदान हुआ था।

Share from here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *