बांग्ला अभिनेत्री सायंतिका बनर्जी तृणमूल में शामिल

बंगाल

बांग्ला फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री सायंतिका बनर्जी तृणमूल पार्टी में शामिल हुई हैं। तृणमूल भवन में पार्टी के महासचिव पार्थ चटर्जी और मंत्री सुब्रत चटर्जी ने सायंतिका बनर्जी को तृणमूल का दामन थमाया। इस मौके पर पूर्व अभिनेता और मंत्री ब्रात्य बसु भी उपस्थित थे। इस अवसर पर सायंतिका बनर्जी ने कहा कि मुझे लोगों की सेवा का अवसर देने के लिए ममता बनर्जी को धन्यवाद। उन्होंने कहा कि आज तृणमूल में शामिल हुई हैं लेकिन पिछले 10 सालों से दीदी के साथ रही हैं और हमेशा रहेंगी। उन्होंने लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की सरकार बनने के लिए सभी का प्रयास करना चाहिए। बंगाल केवल अपनी बेटी ममता बनर्जी को चाहता है।

Share from here