Advertisement
breaking news

Topsia Fire – तपसिया में भीषण आग, 2 की मौत

कोलकाता

Topsia Fire – तपसिया में एक बहुमंजिला इमारत में भीषण आग लग गई है। जिससे कम से कम दो लोगों की जान चली गई।

Advertisement

Topsia Fire

इस आग ने पाँच-मंजिला इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। कई अन्य लोग को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रिपोर्टों के अनुसार, मंगलवार दोपहर को तपसिया में 50/1 GJ खान रोड पर स्थित बहुमंजिला इमारत की दूसरी मंजिल पर आग लगी।

आग की लपटें तेज़ी से फैल गई। जैसे ही आग का पता चला, स्थानीय लोगों ने तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचित किया।

सूत्रों के मुताबिक, अग्निशमन विभाग को दोपहर करीब 1:45 बजे आपातकालीन कॉल मिली। सूचना मिलते ही, कई दमकल गाड़ियाँ घटनास्थल पर पहुँच गई।

आग की तीव्रता के कारण, फँसे हुए लोगों को इमारत से बाहर निकलने की कोशिश में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

आखिरकार, सभी को बचा लिया गया हालाँकि कुछ लोग जले हैं और उन्हें कलकत्ता नेशनल मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।

जाँच के बाद, डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि तीन अन्य गंभीर हालत में इलाज करवा रहे हैं।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari