त्रिपुरा में तृणमूल कांग्रेस ने उपचुनाव से पहले बीजेपी पर हमला करने का आरोप लगाया है। तृणमूल कांग्रेस ने दावा किया कि सूरमा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के लोगों ने तृणमूल उम्मीदवार पर हमला किया है।
तृणमूल का आरोप है कि भाजपा समर्थित लोगों ने ने बुधवार रात सूरमा विधानसभा क्षेत्र से त्रिपुरा तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार अर्जुन नमसुद्र पर लाठियों और बांस से हमला किया। तृणमूल कांग्रेस ने बीजेपी उम्मीदवार स्वप्ना पाल के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है।
Share from here
