breaking news

Tsunami Alert – रूस में 8.8 तीव्रता के भूकंप से दहशत,  जापान से लेकर अमेरिका तक सुनामी का ….

विदेश
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

Tsunami Alert – रूस के पूर्वी तट पर केमचटका प्रायद्वीप के पास शक्तिशाली भूकंप आया है। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 8.8 मापी गई।

Tsunami Alert

इसके कारण रूस, जापान सहित कई जगहों पर सुनामी की चेतावनी जारी की गई। चेतावनी में कहा गया है कि समुद्र में 1 से 3 मीटर ऊंची लहरें उठ सकती हैं।

होनोलूलू में मंगलवार को सुनामी चेतावनी सायरन बजने लगे और लोगों को ऊंचे स्थानों पर जाने के लिए कहा गया।

जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया कि लगभग 30 सेंटीमीटर ऊंची पहली सुनामी लहर होक्काइडो के पूर्वी तट पर नेमुरो पहुंची।

हवाई के गवर्नर जॉश ग्रीन ने बताया कि हवाई में छह फीट ऊंची समुद्र की लहरें उठती देखी गईं. गुआम में भी तीन फीट तक लहरें उठने की संभावना है।

Share from here