Advertisement

12 सेकेंड में 3700 किलोग्राम बारूद से आज जमींदोज होगा ट्विन टॉवर

उत्तर प्रदेश

नोएडा के सेक्टर 93ए में स्थित ट्विन टावर आज दोपहर ढाई बजे जमींदोज कर दिया जाएगा। 12 सेकेंड में 3700 किलोग्राम बारूद से इसे ध्वस्त ध्वस्त किया जाएगा। इसके लिए इमारतों में 9,640 छेद कर ये बारूद भरा गया है। सुपरटेक ट्विन टावर्स को गिराने में करीब 17.55 करोड रुपये का खर्च आने का अनुमान है।

Advertisement

टावर्स को गिराने का यह खर्च भी बिल्डर कंपनी सुपरटेक ही वहन करेगी। इन दोनों टावरों में अभी कुल 950 फ्लैट्स बने हैं और इन्हें बनाने में सुपरटेक ने 200 से 300 करोड़ रुपये खर्च किया था।

ट्विन टावर ध्वस्तीकरण से पहले नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे दोपहर 2.15 बजे से दोपहर 2.45 बजे तक बंद रहेगा। शहर ड्रोन के लिए नो फ्लाई जोन रहेगा।

ध्वस्तीकरण से पहले वाटर फॉगिंग मशीन का ट्रायल किया गया। ये मशीन नोएडा प्राधिकरण की ओर से लगाई गई है। दरअसल, ध्वस्तीकरण के बाद धूल का गुबार उठेगा। इसे वाटर फॉगिंग मशीन के जरिए ही दबाया जाएगा।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari