Advertisement
breaking news

उदयपुर में बजरंग दल कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या

राजस्थान

राजस्थान के उदयपुर में बीती रात एक बजरंगदल कार्यकर्ता की हत्या कर कर दी गई। जानकारी के मुताबिक, राजू परमार को उनकी दुकान में घुसकर गोली मार दी गई। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। घटनाक्रम स्थानीय अंबामाता थाना इलाके के रामपुरा की है। लोग राजस्थान की सरकार और कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा ने बताया कि राजू एकलिंगपुरा क्षेत्र का रहने वाला था। उसके भू—कारोबारी होने का पता चला है। पिछले साल भी किसी भू—संपत्ति की सौदेबाजी को लेकर उसका अपराधियों के एक गैंग से झगड़ा भी हुआ था। पुलिस उस गैंग के सदस्यों की धरपकड़ में जुटी है, ताकि उनसे पूछताछ की जा रही है।

Advertisement
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari