breaking news

Udaipur – महाराणा प्रताप के वंशजों में विवाद, सिटी पैलेस में पथराव, लगाया रिसीवर, जानें मामला?

राजस्थान

Udaipur – राजस्थान के उदयपुर के राजघराने में चल रहे विवाद ने सोमवार को हिंसक रूप ले लिया। जिसके बाद स्थिति बागड़ गई।

Udaipur

सिटी पैलैस, परिवार के अन्य सदस्यों और समर्थकों के बीच जमकर पत्थरबाजी हुई। कई लोग घायल भी हो गए। महाराणा प्रताप के वंशजों में ऐसा झगड़ा पहली बार सामने आया है।

सोमवार देर रात करीब 1 बजे प्रशासन ने विवादित जगह को कुर्क कर रिसीवर की नियुक्ति कर दी। यह पूरा विवाद उदयपुर राजघराने के सदस्य महेंद्र सिंह मेवाड़ के निधन के बाद उनके बेटे और नाथद्वारा से भाजपा विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ के राजतिलक और इससे जुड़ी रस्मों को लेकर हुआ।

राजशाही खत्म होने के बाद भी यह रस्म प्रतीकात्मक रूप से निभाई जाती है। विश्वराज सिंह राजतिलक के बाद सिटी पैलेस के अंदर धूणी के दर्शन करने जाना चाहते थे।

सिटी पैलेस में रहने वाले उनके चाचा के परिवार ने उन्हें इसकी अनुमति नहीं दी और फिर यहीं से पूरा विवाद शुरू हुआ।

मौजूदा हालात को देखते हुए स्थानीय पुलिस ने सिटी पैलेस में बड़ी पोल से धूणी और जनाना महल तक के विवादित क्षेत्र के लिए रिसीवर नियुक्त करने के लिए अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट को रिपोर्ट भेजी है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari