Advertisement

राष्ट्रपति पर उदित राज का आपत्तिजनक ट्वीट

देश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हाल ही में दो दिन के गुजरात दौरे पर गई थीं। इस दौरान उन्होंने साबरमती आश्रम पहुंचकर महात्मा गांधी को पुष्पांजलि दी थी। इसके उन्होंने यहां एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा था कि गुजरात में देश का 76 प्रतिशत नमक बनाया जाता है। यह कहा जा सकता है कि सभी देशवासी गुजरात का नमक खातें हैं। 

Advertisement

इस पर कांग्रेस नेता उदित राज ने ट्वीट कर राष्ट्रपति पर बयान दिया है जिसमे वे बुरे फंसते नजर आ रहें हैं। उन्होंने लिखा कि – द्रौपदी मुर्मू जी जैसा राष्ट्रपति किसी देश को न मिले। चमचागिरी की भी हद्द है। कहती हैं 70% लोग गुजरात का नमक खाते हैं । खुद नमक खाकर ज़िंदगी जिएँ तो पता लगेगा।

उदित राज की इस टिप्पणी के बाद भाजपा नेता संबित पात्रा ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि उदित राज ने जिस तरह के शब्दों का प्रयोग किया वह चिंताजनक है। कांग्रेस के पहले नेता ने ऐसा नहीं किया है बल्कि इससे पहले भी कई नेता कर चुके हैं। वहीं राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी उदित राज को नोटिस भेजकर माफी मांगने के लिए कहा है।

इससे पहले अधीर रंजन चौधरी ने भी राष्ट्रपति को राष्ट्रपत्नी कहा था हालांकि बाद में उन्होंने हिंदी अच्छी न होने के कारण हुई गलती बता कर माफी मांग ली थी।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari