breaking news

उलबेडिया में बिजली के तार की चपेट में आने से युवक की मौत

बंगाल

उलबेडिया में बिजली के तार की चपेट में आने से युवक की मौत हो गयी है। घटना उलुबेरिया के मुसापुर गांव की है जिसमे 26 वर्षीय सुब्रत मंडल की मौत हो गई।  एक बाइक सवार ने बताया कि दूर से उसने देखा कि कोई साइकिल से सड़क पर गिरा है और उसी समय आग लगती नजर आई।

करीब आने पर मोटरसाइकिल पर सवार युवक ने देखा कि उनके गांव का ही सुब्रत मंडल ही तार के चपेट में आ गया है। उसने तुरंत गांव के लोगों को बुलाया गया और बिजली का मेन स्विच बंद कर दिया गया। बाद में सुब्रत को उलुबेडिया अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

स्थानीय लोगों ने शिकायत की कि अम्फान तूफान के बाद से कई जगहों पर बिजली के तार जुड़े हुए हैं। बार-बार गुहार लगाने के बाद भी विद्युत कार्यालय ने कुछ नहीं किया। 

Share from here