Under Water Metro – गंगा के नीचे चली पहली मेट्रो, लोगों में दिखा उत्साह

कोलकाता
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

Under Water Metro – भारत की पहली अंडरवॉटर मेट्रो रेल आज से शुरू हो गई है। इसके साथ ही देश गतिशीलता और कनेक्टिविटी के एक नए युग में प्रवेश कर गया है।

Under Water Metro

यात्रियों में अलग ही उत्साह देखने को मिला। लोग इस पल को कैमरे में कैद करते नजर आए। मेट्रो गंगा के नीचे की 520 मिटर की दूरी को 45 सेकेंड में कवर करती है।

गंगा के नीचे आने पर यात्रियों को इसका एहसास कराने के लिए ब्लू लाइट और अलग अलग पेंटिंग्स से सजाया गया है। यात्रियों को इससे समझ आएगा कि वे गंगा के नीचे से निकल रहें हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 6 मार्च को इस परियोजना का उद्घाटन किया। आज से आम लोगों के लिए सेवा चालू हो गई है। यह हावड़ा मैदान को हुगली नदी के नीचे ग्रीन लाइन के एस्प्लेनेड खंड से जोड़ता है।

सोमवार से शनिवार तक इस खंड पर कुल 130 सेवाएं (65 अप और 65 डाउन) उपलब्ध होंगी। दोनों दिशाओं में ट्रेनें 12 से 15 मिनट के अंतराल पर मेट्रो चलेंगी।

Share from here