Advertisement

केंद्रीय पर्यटन मंत्री प्रहलाद पटेल पहुंचे लाल किला

दिल्ली

कृषि कानूनों के खिलाफ राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर शांतिपूर्ण ट्रैक्टर रैली के दौरान हुए बवाल के बाद दिल्ली में कड़ी सुरक्षा है। केंद्रीय पर्यटन मंत्री प्रहलाद पटेल ने लाल किले का दौरा किया। पटेल नुकसान का आंकलन करने लाल किला पहुंचे थे। उपद्रवियों ने कल यानि 26 जनवरी को लाल किले में तोड़फोड़ की थी। 

Advertisement

 

 

किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा के संबंध में दिल्ली पुलिस ने अब तक 22 प्राथमिकी दर्ज की हैं। इनमें से ईस्टर्न रेंज में 5 एफआईआर दर्ज की गई हैं, आज भी दिल्ली में कई रास्ते बंद हैं। दिल्ली में किसानों के उग्र प्रदर्शन के अराजक हो जाने के बाद हुई हिंसा में कम से कम 86 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। 

 

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari