Advertisement
breaking news

Unnao Accident – उन्नाव में भीषण सड़क हादसा, 18 की मौत, कई घायल

उत्तर प्रदेश

Unnao Accident – उत्तर प्रदेश के उन्नाव में सुबह डबल डेकर बस और टैंकर की टक्कर हो गई। हादसे में बस सवार 18 यात्रियों की मौत हो गई। 19 घायल हो गए हैं।

Advertisement

Unnao Accident

मृतकों में 14 पुरुष, 2 महिलाएं और 2 बच्चे हैं। बस बिहार के सीवान से दिल्ली जा रही थी। हादसा लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर बांगरमऊ कोतवाली के पास हुआ।

टक्कर इतनी भीषण थी कि बस की ड्राइवर साइड की बॉडी पूरी तरह अलग हो गई। हादसे के वीडियो सामने आए हैं। इनमें दिख रहा है कि सड़क पर लाशें बिखरी पड़ी हैं। लाशों को देखकर एक पुलिसकर्मी बेहोश हो गया।

पुलिस ने बताया कि दूध के टैंकर को ओवरटेक करने के दौरान बस बेकाबू होकर टैंकर को टक्कर मारते हुई पलट गई।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari