Advertisement

अमित शाह आज कैराना से करेंगे चुनाव प्रचार की शुरुआत

उत्तर प्रदेश

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भाजपा के चुनाव प्रचार अभियान की शुरूआत कैराना से करने जा रहे हैं। साल 2016 में इसी कैराना से हिंदुओं के पलायन का आरोप लगाते हुए भाजपा के तत्कालीन सांसद हुकुम सिंह ने उस समय की सपा सरकार और तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर बड़ा राजनीतिक हमला बोला था। कैराना से पलायन का यह मामला प्रदेश का एक बड़ा राजनीतिक मुद्दा बन गया था। विधानसभा चुनाव की तारीखों के एलान के बाद अमित शाह पहली बार उत्तर प्रदेश के चुनावी दौरे पर जा रहे हैं। अमित शाह आज कैराना में पार्टी के लिए डोर टू डोर प्रचार करते नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि घर-घर संपर्क अभियान के तहत लोगों से सीधी बातचीत करने के लिए कैराना जा रहे शाह पीड़ित परिवारों से भी मुलाकात कर सकते हैं। 

Advertisement
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari