मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शक्तिपीठ मंदिर देवीपाटन में की पूजा-अर्चना

उत्तर प्रदेश
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

बलरामपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नवरात्रि के प्रथम दिन शक्तिपीठ मंदिर देवीपाटन में मां पाटेश्वरी की आराधना करते हुए मां शैलपुत्री का पूजन किया। इसके बाद मंदिर में स्थित गौशाला में गोवंशों को हरा चारा खिलाया और मंदिर परिसर में ही एक नए गौशाला का विधिवत उद्घाटन किया।

 

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिले के दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को बलरामपुर पहुंचे थे। यहां केजीएमयू सैटलाइट सेंटर का शिलान्यास करने के बाद मुख्यमंत्री शक्तिपीठ मंदिर देवीपाटन पहुंचे और वहीं मंदिर में ही रात्रि विश्राम किया।

 

आज शनिवार की सुबह-सुबह उन्होंने दर्शन-पूजन किया। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर अन्य श्रद्धालुओं के मंदिर में प्रवेश पर पाबंदी लगा दी गई थी। आज ही मुख्यमंत्री करीब 11 बजे बलरामपुर पुलिस लाइन पहुंचकर महिला शक्ति योजना का शुभारंभ करेंगे। उसके बाद योगी आदित्यनाथ गोरखपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।

Share from here