Yogi adityanath in west bengal

UP CM Yogi Adityanath on Rahul Gandhi – योगी आदित्यनाथ ने राहुल गांधी को बताया ‘नमूना’

उत्तर प्रदेश
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

UP CM Yogi Adityanath on Rahul Gandhi – उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को लेकर टिपण्णी की है।

UP CM Yogi Adityanath on Rahul Gandhi

उन्होंने राहुल गांधी को ‘नमूना’ कहा है। ANI को दिए इंटरव्यू में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ ‘भारत तोड़ो अभियान’ करार दिया और कहा कि हर कोई उनके इरादों से वाकिफ है।

उन्होंने कहा, “भारत जोड़ो यात्रा भारत तोड़ो अभियान का हिस्सा है। वह उत्तर में दक्षिण की आलोचना करते हैं दक्षिण में उत्तर की आलोचना करते हैं और भारत के बाहर भारत की आलोचना करते हैं।

देश उनके स्वभाव और इरादों को समझ चुका है। भारत की राजनीति में, भारतीय जनता पार्टी के लिए राहुल जैसा कुछ नाम होना चाहिए, जिसमें एक रास्ता हमेशा के लिए साफ होता रहे और अच्छा रहे।”

Share from here