मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता का एम्स, दिल्ली में निधन 

उत्तर प्रदेश
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट को सोमवार को देहांत हो गया। तबीयत खराब होने के चलते उन्हें गंभीर हालत में एम्स दिल्ली में भर्ती कराया गया था और वह लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थे। वह पिछले काफी दिनों से लीवर से सम्बंधित समस्या को लेकर एम्स में भर्ती थे। कल रात उन्हें देखने भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह एम्स पहुंचे थे।
विज्ञापन
अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता सुबह 10.44 बजे अपने स्वर्गीय निवास के लिए रवाना हुए। हमारी गहरी संवेदना है।
 
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट किया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट जी के निधन की दुःखद सूचना प्राप्त हुई है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और परिवार तथा शुभचिंतकों को संबल प्रदान करें। ऊं शांति ऊं।
उनके पिता का शव अब उत्तराखंड स्थित पैतृक निवास पर ले जाया जा रहा है। 
Share from here