Advertisement

कांग्रेस की ‘प्रतिज्ञा यात्रा’ को बाराबंकी में हरी झंडी दिखाएंगी प्रियंका गांधी

उत्तर प्रदेश

यूपी चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी आज से प्रतिज्ञा यात्रा शुरू करने जा रही है। लखनऊ से सटे बाराबंकी में प्रभारी प्रियंका गांधी प्रतिज्ञा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगी। साथ मे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू भी मौजूद रहेंगे।

Advertisement

 

प्रतिज्ञा यात्रा के तहत यूपी के चार इलाकों में 12 हजार किलोमीटर की यात्रा निकालने की योजना है. 31 अक्टूबर को गोरखपुर में प्रियंका गांधी की बड़ी रैली करने की तैयारी चल रही है, इस वजह से फिलहाल तीन यात्राओं का कार्यक्रम तैयार हुआ है जो बुंदेलखंड क्षेत्र, पश्चिमी यूपी क्षेत्र और अवध क्षेत्र में 23 अक्टूबर से 1 नवंबर तक चलेगी. 

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari