Advertisement

यूपी में 31 जनवरी को वर्चुअल रैली करेंगे पीएम मोदी

उत्तर प्रदेश

यूपी चुनाव के लिए पीएम मोदी भी अब ताबड़तोड़ प्रचार करने वाले हैं। 31 जनवरी से वो फिर यूपी के सियासी रण में कूद रहे हैं। हालांकि लोगों के बीच जाने की बजाय वो वर्चुअल रैली करेंगे।

Advertisement

 

31 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहली वर्चुअल रैली आयोजित की गई है। पीएम की इस वर्चुअल रैली में पश्चिम यूपी के 5 जिलों को कवर किया जाएगा, इसमें सहारनपुर, बागपत, शामली, मुजफ्फरनगर और गौतम बुद्ध नगर जिलों की 21 विधानसभाओं को कवर किया जाएगा। पीएम मोदी के भाषण को सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्मों पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari