Advertisement

रायबरेली में नामांकन से पहले सोनिया गांधी का रोड शो शुरू

उत्तर प्रदेश

यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने नामांकन से पहले पूजा अर्चना के बाद रोड शो शुरू कर दिया है। रोड शो में राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा और राबर्ट वाड्रा भी अपने बेटे और बेटी के साथ पहुंचे हैं। रोड शो में कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ा है। आसपास के कई जनपदों से कांग्रेस कार्यकर्ता भी सोनिया के नामांकन में रायबरेली पहुंचे हैं। रोड शो के बाद सोनिया कलेक्ट्रेट जायेंगी और यहीं पर रोड शो समाप्त हो जायेगा।

Advertisement

इससे पूर्व सोनिया अपने पुरोहित गया प्रसाद शुक्ल के आवास पर पहुंचीं। इंदिरा गांधी भी यहीं से पूजा-अर्चना के बाद नामांकन करने जाती थी। नामांकन के बाद रायबरेली कार्यालय सोनिया जायेंगी और चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेंगी।
गौरतलब हो कि रायबरेली कांग्रेस परिवार की परम्परागत सीट है। सोनिया गांधी का मुकाबला इस बार भाजपा के दिनेश प्रताप सिंह से है, जो कांग्रेस छोड़कर हाल ही में भाजपा में शामिल हुए हैं। सपा और बसपा ने रायबरेली से उम्मीदवार नहीं उतारा है। सोनिया इस सीट पर 2004 से लगातार जीतती आ रही हैं।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *