breaking news

US House passes Russia sanctions bill – अमेरिका में रूस पर प्रतिबंध लगाने वाला बिल पास, भारत के ख़िलाफ़ 100% तक टैरिफ़…

विदेश

US House passes Russia sanctions bill – अमेरिका में रूस पर नए प्रतिबंध लगाने वाले एक बड़े बिल को प्रतिनिधि सभा ने मंजूरी दे दी है।

US House passes Russia sanctions bill

इस बिल से भारत की भी चिंता बढ़ा दी है, क्योंकि इस बिल में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को रूस से तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर 100% तक टैरिफ लगाने का अधिकार देने का प्रावधान है।

बिल पर चर्चा के दौरान भारत का नाम उन 10 देशों की लिस्ट में शामिल किया गया है, जिन पर यह टैरिफ लगाया जा सकता है।

हालांकि भारत पर 100% टैरिफ अभी नहीं लगा है। यह बिल राष्ट्रपति को टैरिफ लगाने का अधिकार देता है।

राष्ट्रपति द्वारा बिल पर हस्ताक्षर करके के बाद ये कानून बनेगा। इसके बाद हालात को देखते हुए राष्ट्रपति तय कर सकते हैं कि इस अधिकार का इस्तेमाल करना है या नहीं और अगर करना है तो किस देश पर और किस तरह करना है।

बिल के तहत ऐसे देशों को भी निशाना बनाया जा सकता है, जिन्हें रूस को अमेरिकी प्रतिबंधों से बचने में मदद करने वाला माना जाता है।

प्रतिनिधि सभा में चर्चा के दौरान डेमोक्रेटिक सांसद स्टेनी होयर ने एक संशोधन पेश किया, जिसमें 10 देशों के नाम साफ तौर पर शामिल किए गए।

US House passes Russia sanctions bill – इनमें भारत, चीन, तुर्की, अजरबैजान, हंगरी, स्लोवाकिया, यूएई, सिंगापुर, कजाखस्तान और किर्गिस्तान शामिल हैं। इसका मतलब यह है कि भारत पर 100% टैरिफ लग सकता है।

Share from here