US President Trump dials PM Modi – अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की।
US President Trump dials PM Modi
इस दौरान दोनों ने मिडिल ईस्ट के हालात पर चर्चा की और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के खुले रहने की जरूरत पर बात की।
पीएम मोदी ने इस मामले पर जानकारी देते हुए ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने फोन किया।
उन्होंने लिखा पश्चिम एशिया की स्थिति पर विचारों का उपयोगी आदान-प्रदान हुआ। भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है।
यह सुनिश्चित करना कि होर्मुज़ खुला, सुरक्षित और सुलभ बना रहे, पूरी दुनिया के लिए ज़रूरी है। हम शांति और स्थिरता की दिशा में किए जा रहे प्रयासों के संबंध में एक-दूसरे के संपर्क में रहने पर सहमत हुए।
