Advertisement

आज से देश मे 12 से 14 साल के बच्चों का टीकाकरण शुरू, पश्चिम बंगाल में लगेगा समय

देश

आज से देश मे 12 से 14 साल के बच्चों का कोविड-19 टीकाकरण शुरू हो गया है। इस आयु वर्ग के लाभार्थियों को केवल हैदराबाद स्थित बायोलॉजिकल-ई द्वारा विकसित कोर्बेवैक्स टीका लगाया जाएगा। 

Advertisement

 

केंद्र सरकार ने राज्यों से निर्धारित केंद्रों पर समर्पित कोविड-19 टीकाकरण सत्र आयोजित करने और टीका लगाने वाले स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशिक्षण देने के लिए कहा है, ताकि बच्चों के टीकाकरण के दौरान टीकों के मिश्रण से बचा जा सके।

 

हालांकि पश्चिम बंगाल में अभी भी समय लगेगा। स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि तैयारियां जोरों पर हैं, 12 से ऊपर के टीकाकरण 2-3 दिनों में शुरू हो जाएंगे।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari