varshik rashifal – नए साल 2025 में मेष से मीन तक सभी 12 राशियों वालों का समय कैसा जाएगा, किन राशियों के लिए कौन सी संभावनाएं बनेंगी, किन राशियों को उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है।
varshik rashifal
इन सभी सवालों का जवाब ज्योतिषाचार्य राकेश व्यास ने वार्षिक राशिफल के माध्यम से बताया है। साल 2025 में इस राशिफल के अनुसार खुद को तैयार कर सकतें हैं।

इस राशिफल में हर राशि के जातक को नव वर्ष को सफल बनाने के लिए राशि अनुसार कुछ कारगर उपाय भी बताए गए हैं जिसे अपनाकर भविष्य में आने वाली अपनी समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है।
varshik rashifal – मेष राशि
व्यवसाय की दृष्टि से इस वर्ष का प्रारंभ बढ़िया रहेगा। कार्य व्यवसाय में अच्छा लाभ होगा। व्यापार में बड़े भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा कार्य कुशलता एवं दक्षता के बल पर सफलता प्राप्त करेंगे।
29 मार्च के बाद कार्यों को अंजाम तक पहुंचने में कठिनाई का अनुभव करेंगे। आपके कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रुओं द्वारा रुकावटें डाली जा सकती है इसलिए बिना किसी पर विश्वास किए आप अपनी बौद्धिक शक्ति के अनुसार कार्य करते रहे।
इस समय के अंतराल में कोई नया व्यापार प्रारंभ ना करें। यदि आप साझेदारी में कोई कार्य कर रहे हैं तो 14 मई के बाद लाभ प्राप्त होगा।
आर्थिक दृष्टि से यह वर्ष का प्रारंभ बढ़िया रहेगा। पैतृक संपत्ति या ससुराल से धन प्राप्त होने का योग बन रहा है। 30 मई के बाद अचानक धन लाभ हो सकता है जिससे पुराने चले आए ऋण इत्यादि से मुक्ति मिल सकती है। परिवार में विवाह या संतान हो सकती है।
varshik rashifal – 14 मई के बाद सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से वर्ष का प्रारंभ उत्तम रहेगा। 29 मार्च के बाद छोटी-मोटी बीमारियों के कारण परेशानी हो सकती है।
प्रतियोगिता परीक्षा के लिए वर्ष का प्रारंभ अच्छा रहेगा 29 मार्च से समय बहुत शुभ हो रहा है। बेरोजगार लोगों को रोजगार मिलने की प्रबल योग बन रहे हैं। 14 मई के बाद छोटी-मोटी यात्राओं के साथ लंबी यात्रा भी हो सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।
varshik rashifal – उपाय -शनिवार के दिन सुबह-सुबह पीपल के वृक्ष को जल चढ़ाएं और चौमुखा दीपक करें। बुधवार के दिन गणेश जी को दुर्गा चढ़ाएं। नित्य हनुमान चालीसा पाठ करें
varshik rashifal – वृषभ राशि
कार्य, व्यवसाय की दृष्टि से यह वर्ष बहुत उत्तम रहेगा। वर्ष के प्रारंभ में कार्यक्षेत्र में, व्यवसाय में सफलता प्राप्त करेंगे। आय में वृद्धि होगी। आमदनी के नए स्त्रोत मिलने की उम्मीद है। कम समय में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।
varshik rashifal – साझेदारी या शेयर बाजार में लाभ प्राप्त होगा। नौकरी करने वालों को पदोन्नति होगी। मई के बाद समय काफी अनुकूल रहेगा। आर्थिक दृष्टि से यह वर्ष अधिक अनुकूल रहेगा। आपको अचानक धन लाभ हो सकता है।
बड़े भाइयों से लाभ प्राप्त होगा। रुके हुए पैसे मिलेंगे। घर में परस्पर सहयोग की भावना आपस में भावनात्मक लगाव बढ़ेगा वातावरण सुख संपन्न शांति वाला रहेगा। परीक्षार्थियों के लिए यह समय अच्छा रहेगा। सफलता प्राप्त होगी। यात्रा की दृष्टि से वर्ष सामान्य रहेगा।
varshik rashifal – उपाय – स्फटिक यंत्र अपने घर में स्थापित कर उसके सामने नित्य घी का दीपक जलाएं।
मन को केंद्रित करने के लिए ध्यान एवं प्राणायाम करें।
varshik rashifal – मिथुन राशि
व्यापारिक दृष्टि से यह वर्ष मिला-जुला रहेगा। वर्ष की शुरुआत में कार्य, व्यवसाय में कुछ विशेष लाभ प्राप्त नहीं होगा। आपको अपने व्यापार में सफलता प्राप्ति के लिए लगातार प्रयास करना पड़ेगा।
अतः इस समय के अंतराल में कोई नया व्यवसाय प्रारंभ ना करें। पहले से चले आ रहे व्यापार को ही सही ढंग से चलाएं। नौकरी करने वाले व्यक्तियों का स्थानांतरण हो सकता है। मई के बाद समय अच्छा हो रहा है।
अधिकारी व वरिष्ठ लोगों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा जिसका लाभ उठाकर आप व्यापार में और नौकरी में उन्नति कर सकते हैं।
आर्थिक दृष्टि से यह वर्ष मिला-जुला रहेगा। इस समय में निवेश न करें और नहीं ऋण दे नहीं तो वापसी की उम्मीद कम है। पारिवारिक दृष्टि से समय अनुकूल रहेगा।
29 मार्च के बाद माता-पिता का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। संतान से कुछ चिंताएं प्राप्त हो सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से सामान्यतः समय अनुकूल नहीं रहेगा। मधुमेह, संक्रामक रोग या पेट संबंधित परेशानियां हो सकती है। वर्ष का प्रारंभ अनुकूल नहीं रहेगा।
varshik rashifal – उपाय – माता-पिता, गुरु, साधु, संन्यासी और अपने बड़े लोगों का आशीर्वाद प्राप्त करें।बुधवार के दिन गणेश जी को दूर्वा चढ़ाऐं। मंदिर या धार्मिक स्थान पर केला या बेसन के लड्डू वितरित करें।
varshik rashifal 2025 – कर्क राशि
कार्य व्यवसाय की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। कार्य में क्षेत्र से जुड़े अनुभव लोगों की सलाह अवश्य लें। व्यापार में आपको भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा।
मई के बाद गुप्त शत्रु या विरोधियों द्वारा रुकावटें डाली जा सकती है, जल्दबाजी में महत्वपूर्ण निर्णय ना लें अन्यथा परिणाम प्रतिकूल हो सकते हैं।
आर्थिक दृष्टि से भी यह वर्ष उत्तम रहेगा, धन आगमन में निरंतरता बनी रहेगी। यदि निवेश करना अत्यधिक जरूरी हो तो उसे क्षेत्र से जुड़े अनुभवी लोगों का परामर्श लेकर करें। परिवार में सुख शांति का वातावरण बना रहेगा।
सामाजिक पदों प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान की दृष्टि से समय अनुकूल है। स्वास्थ्य की दृष्टि से वर्ष का प्रारंभ अनुकूल रहेगा।
varshik rashifal – मई के बाद थोड़ा प्रतिकूल समय है जो मौसम जनित बीमारियां से परेशानी हो सकती है। मई के बाद प्रतियोगिता परीक्षा में सफल हो सकते हैं। यात्रा की दृष्टि से वर्ष अनुकूल है।
द्विज, देव, ब्राह्मण, बुजुर्ग, गुरु मंदिर के पुजारी की सेवा करें। पीली वस्तुएं का दान करें। गुरुवार का व्रत रखें।
दुर्गा बिसा कवच अपने गले में धारण करें एवं राहु मंत्र का पाठ करें।
varshik rashifal – सिंह राशि
कार्य व्यवसाय की दृष्टि से यह वर्ष मिला-जुला परिणाम देने वाला रहेगा। वर्ष की शुरुआत में कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे।
किसी अनुभव व्यक्ति से मिलकर व्यापार में उन्नति के लिए नई योजना भी बनाएंगे जिससे व्यवसाय को नया मोड़ मिलेगा। नौकरी करने वालों की पदोन्नति होगी तथा इच्छित स्थान पर स्थानांतरण भी हो सकता है।
29 मार्च के बाद कुछ रुकावटें आ सकती है परंतु आप संभाल सकते हैं। आर्थिक दृष्टि से इस वर्ष भूमि, भवन, वाहन, रत्न एवं आभूषण की प्राप्ति होगी। धनागमन तो होता रहेगा परंतु भौतिक सुख सुविधाओं पर अधिक खर्च करेंगे।
varshik rashifal – मई के बाद रुका हुआ धन मिल सकता है। पारिवारिक दृष्टि से वर्ष अनुकूल रहेगा। मई के बाद प्रेम प्रसंग में सफलता प्राप्त हो सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से वर्ष सामान्य है। मानसिक रूप से आप संतुष्ट नहीं रहेंगे।
मौसम जनित बीमारियों से परेशान रहेंगे। 14 मई के बाद स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रतियोगिता परीक्षा के लिए वर्ष उत्तम है यात्रा की दृष्टि से वर्ष अच्छा है।
वर्ष की शुरुआत में आप जन्म स्थल की यात्रा करेंगे। मई के बाद आप छोटी-मोटी यात्रा करेंगे, व्यवसाय से संबंधित भी यात्रा हो सकती है। पूजा पाठ के लिए आप अधिक समय नहीं निकाल पाएंगे।
उपाय – घर में श्रीयंत्र स्थापित करें नित्य उसके सामने घी का दीपक जलाएं। प्रत्येक मंगलवार को हनुमान जी को चोला चढ़ाया हनुमान चालीसा का पाठ करें।
varshik rashifal – कन्या राशि
कार्य व्यवसाय की दृष्टि से यह वर्ष अच्छा रहेगा। वर्ष की शुरुआत में व्यवसाय में सफलता प्राप्त होगी। भाग्य के द्वारा व्यवसाय में उन्नति करेंगे, वरिष्ठ लोगों
का सहयोग प्राप्त होगा।
मई के बाद नौकरी करने वाले व्यक्तियों की पदोन्नति की उम्मीद है। भूमि से संबंधित कार्य करने वाले व्यक्तियों को लाभ प्राप्त होगा। आर्थिक दृष्टि से वर्ष उत्तम फलदायक रहेगा।
वर्ष की शुरुआत में भौतिक सुख सुविधाओं पर भी खर्च करेंगे। वर्ष की शुरुआत में व्यस्तता के कारण परिजनों का अधिक समय नहीं दे पाएंगे।
varshik rashifal – स्वास्थ्य की दृष्टि से मानसिक शांति, प्रसन्नता एवं सकारात्मक सोच में वृद्धि होगी जिससे स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा। गुरु ग्रह के गोचर के बाद स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों के प्रति ध्यान देना आवश्यक हो जाएगा।
मई के बाद परीक्षा की तैयारी करने वाले जातकों को सफलता प्राप्त होगी और नौकरी पर मिल सकती है। वर्ष की शुरुआत में जन्म स्थल की यात्रा हो सकती है। पूरे परिवार के साथ दर्शनीय स्थलों के यात्रा का भी आनंद उठा सकते हैं।
नित्य सूर्य को अर्ध्य दें। गणेश जी के मंत्र का पाठ करें। एक नारियल अपने सर से सात बार घुमा कर बहते हुए पानी में बहा दें।
varshik rashifal – तुला राशि
कार्य व्यवसाय की दृष्टि से वर्ष का प्रारंभ सामान्य रहेगा, मई के बाद बहुत अच्छा होगा। वर्ष की शुरुआत में परिश्रम के बल पर कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकेंगे।
आपके व्यवसाय में उतार-चढ़ाव के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में रुकावटें आ सकती है। इस समय के अंतराल कोई नया व्यापार प्रारंभ ना करें।
14 मई के बाद फिर समय अनुकूल हो रहा है उस समय भाग्य आपका साथ देगा व्यापार में अच्छा लाभ प्राप्त होगा नौकरी करने वाले व्यक्तियों को कार्य स्थल पर मान-सम्मान प्राप्त होगा।
varshik rashifal – आर्थिक दृष्टि से वर्ष का प्रारंभ अनुकूल रहेगा। मई के बाद धनागमन में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा, अगर पहले से कोई बीमारी है तो परहेज करें।
यात्रा की दृष्टि से वर्ष उत्तम रहेगा।उपाय – पीली वस्तु का दान करें।गुरु ब्राह्मण बुजुर्ग या मंदिर के पुजारी की सेवा करें।
varshik rashifal – वृश्चिक राशि
कार्य व्यवसाय की दृष्टि से वर्ष का प्रारंभ अनुकूल रहेगा। कार्य क्षेत्र में मित्र सहयोगी व पत्नी का भी सहयोग प्राप्त होगा। साझेदारी में अगर कार्य कर रहे हैं तो साझेदारी से आप संतुष्ट रहेंगे।
14 मई के बाद समय प्रतिकूल हो रहा है। व्यवसाय में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है, नया काम प्रारंभ ना करें। आर्थिक दृष्टि से वर्ष का प्रारंभ उत्तर उत्तम रहेगा। 30 मई के बाद वह ज्यादा हो सकता है।
किसी व्यक्ति का घर में स्वास्थ्य खराब हो सकता है। परिवार के रूप से वर्ष सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से वर्ष अनुकूल रहेगा।
14 मई के बाद मौसम जनित बीमारियां, सांस या पेट से संबंधित तकलीफ हो सकती है। यात्रा की दृष्टि से वर्ष अनुकूल रहेगा रोज सूर्य नमस्कार करें सूर्य को जल चढ़ावे। शनिवार को काली वस्तु का दान करें। गुरुवार के दिन पहले वस्तु का दान करे।
varshik rashifal – धनु राशि
कार्य व्यवसाय की दृष्टि से वर्ष का प्रारंभ सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र क्षेत्र में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। अपने कार्य को अंजाम तक पहुंचाने के लिए कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।
नौकरी करने वाले जातकों का ट्रांसफर हो सकता है।14 मई के बाद व्यवसाय में अच्छा विस्तार करेंगे। आमदनी के नए स्त्रोत मिलेंगे।
आर्थिक स्थिति सुदृढ़ बनाने में सफल रहेंगे। आपके मित्र या पत्नी के माध्यम से धन लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से वर्ष का प्रारंभ उत्तम नहीं रहेगा।
बीमारी ग्रस्त हो सकते हैं, अगर पहले से कोई लंबी बीमारी से ग्रसित है तो परहेज करें। यात्रा की दृष्टि से वर्ष अनुकूल रहेगा। माता-पिता गुरु साधु एवं बड़े लोगों का आशीर्वाद प्राप्त करें। शनिवार को लोहे का तवा दान करें।
varshik rashifal – मकर राशि
कार्य व्यवसाय की दृष्टि से यह वर्ष बहुत अच्छा नहीं रहेगा। व्यापार में सफलता प्राप्ति के लिए अथक प्रयास करने पड़ेंगे। पहले से चले आ रहे काम में सुधार करने की आवश्यकता है। नए काम का प्रारंभ ना करें।
कार्यस्थल पर अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। कार्य स्थल पर अपने परिवार के लोगों को सम्मिलित ना करें। किसी के साथ मिलकर व्यापार करना अच्छा नहीं रहेगा।
नौकरी करने वाले व्यक्तियों को अपने अधिकारियों का सहयोग प्राप्त नहीं होगा। आर्थिक दृष्टि से यह वर्ष बहुत अच्छा नहीं रहेगा। जोखिम भरे कार्यों में निवेश करने से बच्चे अन्यथा हानि हो सकती है।
परिवार के किसी सदस्य की बीमारी पर धन व्यय हो सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से वर्ष का प्रारंभ अनुकूल रहेगा सकारात्मक ऊर्जा के वृद्धि होगी। मई के बाद सांस या पेट से संबंधित तकलीफ हो सकती ह। यात्रा के लिए वर्ष सामान्य रहेगा।
प्रत्येक दिन दुर्गा सप्तशती का पाठ करें नीली वस्तु का दान करें। माता-पिता गुरु सन्यासी बड़े लोगों का आशीर्वाद प्राप्त करें। शनिवार के दिन काला कंबल गरीबों को दान करें। मंदिर या धार्मिक स्थलों पर केला या बेसन के लड्डू वितरित करें।
varshik rashifal – कुंभ राशि
कार्य व्यवसाय की दृष्टि से यह वर्ष सामान्य रहेगा जिसके कारण आपका कार्य व्यवसाय प्रभावित हो सकता है आप आलसी हो सकते हैं साझेदारी में कार्य कर रहे हैं तो समस्या आ सकती है इच्छित लाभ प्राप्त नहीं होगा नौकरी करने वाले व्यक्तियों के लिए अच्छा रहेगा
14 मई के बाद आए के स्रोतों में वृद्धि होगी शेयर बाजार से अच्छा लाभ होगा साथ ही विरोधी भी उत्पन्न होंगे जो बाधा खड़ी कर सकते हैं।
आर्थिक दृष्टि से वर्षारंभ अनुकूल नही होगा। उतार चढ़ाव रहेगा।जोखिम न लें निवेश से बचें। स्वास्थ्य और यात्रा की दृष्टि से वर्ष सामान्य रहेगा। सूर्य को जल देवें। हनुमान चालीसा का पाठ करें। राहु मंत्र का जप करें।
varshik rashifal – मीन राशि
वर्ष के प्रारंभ में कार्य व्यवसाय में शुभ फल प्राप्त नहीं होंगे। व्यापार में सफलता प्राप्ति के लिए प्रयास करने पड़ेंगे उसके बाद भी मनचाही सफलता प्राप्त नहीं होगी।
14 मई के बाद भूमि से संबंधित काम करने वाले व्यक्तियों के लिए समय अच्छा है। इस समय के बाद पैतृक धन की प्राप्ति हो सकती है, सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से वर्ष अच्छा नहीं है।
29 मार्च के बाद आपका स्वास्थ्य अचानक प्रभावित हो सकता है। यात्रा की दृष्टि से यह वर्ष अच्छा रहेगा। लंबी यात्राएं हो सकती है। सूर्य को प्रतिदिन अर्ध्य दें।शनिवार के दिन काली वस्तु का दान करें, राहु मंत्र का पाठ करें।