Advertisement
Governor CV Ananda Bose

Vice Chancellor Recruitment – कुलपतियों की नियुक्ति के लिए सीएम द्वारा सुझाए गए 4 और नाम पर राज्यपाल की मुहर

बंगाल

Vice Chancellor Recruitment – मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की द्वारा सुझाए गए नामों पर मुहर लगाते हुए राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने राज्य के चार और विश्वविद्यालयों में स्थायी कुलपतियों की नियुक्ति की।

Advertisement

Vice Chancellor Recruitment

इससे पहले उन्होंने छह विश्वविद्यालयों में स्थायी कुलपतियों की नियुक्ति की थी। इस बार उन्होंने 4 नियुक्तियां की है।

कन्याश्री विश्वविद्यालय में तापती चक्रवर्ती, मुर्शिदाबाद विश्वविद्यालय में जेन आलम, महात्मा गांधी विश्वविद्यालय में सौरांशु मुखोपाध्याय और हिंदी विश्वविद्यालय में नंदिनी साहू को स्थायी कुलपति नियुक्त किया है।

राज्यपाल ने इन चारों लोगों को मंगलवार को राजभवन बुलाया। इसके बाद उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपे। राज्य के विश्वविद्यालयों में स्थायी कुलपतियों की नियुक्ति को लेकर लंबे समय से खींचतान चल रही थी।

अंत में राज्यपाल ने मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तावित नाम को मंजूरी दे दी। राजभवन सूत्रों के मुताबिक, 36 विश्वविद्यालयों में से 34 विश्वविद्यालयों के स्थायी कुलपतियों के नियुक्ति पत्र पर राज्यपाल ने हस्ताक्षर कर दिये हैं।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari