Advertisement

पश्चिम बंगाल में कानून का शासन नहीं है बल्कि शासक का कानून है – उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

बंगाल

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल रहते हुए जगदीप धनखड़ और ममता बनर्जी के बीच कई बार टकराव देखने को मिला था। अब जगदीप धनखड़ उपराष्ट्रपति बन गए हैं, लेकिन ममता बनर्जी के खिलाफ वे अब भी मुखर है।

Advertisement

पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद हिंसा को लेकर मानवाधिकार आयोग की रिपोर्ट का जिक्र करते हुए उपराष्ट्रपति धनखड़ ने ममता बनर्जी पर तंज कसा है। जगदीप धनखड़ ने आयोग के सालाना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में कानून का शासन नहीं है बल्कि शासक का कानून है।

जगदीप धनखड़ ने कहा, ‘पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद हिंसा को लेकर मानवाधिकार आयोग की रिपोर्ट से यह पता चलता है कि राज्य में कानून का शासन नहीं है बल्कि शासक का कानून है।’

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari