देश के उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। उप राष्ट्रपति के अधिकारिक ट्विटर हैंडल से इसकी सूचना दी गयी है।
ट्वीट में लिखा गय़ा है कि भारत के उपराष्ट्रपति ने आज सुबह एक नियमित COVID-19 जांच करवाया जिसमें वो कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। हालांकि वो एसिम्प्टोमेटिक मरीज के रूप में हैं। उनका स्वास्थ्य भी अच्छा है। उन्हें घर में ही क्वॉरेटीन रहने की सलाह दी गयी है। उनकी पत्नी उषा नायडू जांच में नेगेटिव पायी गयी हैं।
