Advertisement
breaking news

Vidyasagar setu – 16 घंटे बंद रहेगा सेकेंड ब्रिज, ट्रैफिक..

कोलकाता

Vidyasagar Setu – विद्यासागर सेतु पिछले कुछ समय में कई बार अलग अलग कारणों के कारण बंद हुआ हैं।

Advertisement

Vidyasagar setu

रविवार 25 जनवरी को भी ब्रिज फिर से बंद रहेगा। इस बार ब्रिज पर सुबह 5 बजे से रात 9 बजे तक ट्रैफिक बंद रहेगा।

कोलकाता ट्रैफिक पुलिस ने एक नोटिफिकेशन जारी कर इस फैसले की जानकारी दी है। इस वजह से ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा।

जिरत आइलैंड से AJC बोस रोड होते हुए विद्यासागर ब्रिज की ओर आने वाले वाहन टर्फ व्यू से ग्रेड रोड होते हुए सेंट जॉर्ज गेट रोड-स्ट्रैंड रोड-हावड़ा ब्रिज होते हुए हेस्टिंग्स क्रॉसिंग जाएंगे या हेस्टिंग्स क्रॉसिंग से दाएं मुड़कर KP रोड जाएंगे।

जवाहरलाल नेहरू आइलैंड से KP रोड होते हुए आने वाले वाहनों को 11 फर्लांग गेट से सेंट जॉर्ज गेट रोड-स्ट्रैंड रोड-हावड़ा ब्रिज होते हुए हेस्टिंग्स क्रॉसिंग जाना होगा।

खिदिरपुर से CGR रोड होते हुए आने वाले वाहनों को हेस्टिंग्स क्रॉसिंग से बाएं मुड़कर सेंट जॉर्ज गेट रोड-स्ट्रैंड रोड से हावड़ा ब्रिज जाना होगा।

KP रोड से विद्यासागर ब्रिज की ओर जाने वाले वाहनों को Y पॉइंट के सामने घोड़ा पास से होकर रेड रोड से हावड़ा ब्रिज जाना होगा।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari