Advertisement
breaking news

Vidyasagar Setu – रविवार को 16 घंटे के लिए बंद रहेगा विद्यासागर सेतु

कोलकाता

Vidyasagar Setu – विद्यासागर सेतु एक बार फिर से बंद रहेगा। रखरखाव कार्य के लिए सेकेंड हुगली ब्रिज रविवार 16 नवंबर को 16 घंटे के लिए बंद रहेगा।

Advertisement

Vidyasagar Setu

कोलकाता पुलिस की ओर से जारी एक नोटिफिकेशन में यह जानकारी दी गई है। पुलिस की ओर से जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि विद्यासागर ब्रिज रविवार, 16 नवंबर को सुबह 5 बजे से रात 9 बजे तक बंद रहेगा।

इस दौरान सभी तरह के यातायात को रोक दिया गया है। रखरखाव के काम के लिए ब्रिज को बंद किया जाएगा। पुलिस ने कहा है कि वैकल्पिक मार्ग पर यातायात की आवाजाही की व्यवस्था की गई है।

पुलिस ने बताया है कि एजेसी बोस रोड के रास्ते विद्यासागर ब्रिज की ओर आने वाले वाहनों को टर्फ व्यू से ग्रेड रोड होते हुए हेस्टिंग्स क्रॉसिंग की ओर मोड़ दिया जाएगा।

वाहनों को सेंट जॉर्ज गेट रोड – स्ट्रैंड रोड – हावड़ा ब्रिज का इस्तेमाल करना होगा या हेस्टिंग्स क्रॉसिंग से के.पी. रोड पर दाएँ मुड़कर जाना होगा।

खिदिरपुर से सीजीआर रोड पर विद्यासागर सेतु की ओर आने वाले सभी वाहनों को हेस्टिंग्स क्रॉसिंग से बाएँ मुड़कर सेंट जॉर्ज गेट रोड-स्ट्रैंड रोड-हावड़ा ब्रिज की ओर मोड़ दिया जाएगा।

गौरतलब है कि विद्यासागर सेतु इसी महीने की 9 तारीख को भी बंद था। तब भी यह पुल रखरखाव कार्य के लिए बंद था। पुल पर कई दिनों से काम चल रहा है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari