Advertisement
breaking news

Vijay Upadhyay ने भेजा मेयर को इस्तीफा, वार्ड 20 से मिली थी मात्र 217 वोट की लीड

कोलकाता

Vijay Upadhyay – कोलकाता नगर निगम के वार्ड नंबर 20 के पार्षद विजय उपाध्याय ने मेयर फिरहाद हकीम और चेयरपर्सन माला रॉय को इस्तीफा भेजा है।

Advertisement

Vijay Upadhyay

उत्तर कोलकाता से तृणमूल संसद सुदीप बंदोपाध्याय को सिर्फ 217 वोटों की लीड मिली थी जिसके कारण विजय उपाध्याय ने अपना इस्तीफा भेजा है।

अपनी चिट्ठी में उन्होंने लिखा कि 2021 में कोलकाता नगर निगम चुनाव में वार्ड नंबर 20 से लगभग 9,500 वोटों के अंतर से जीत हासिल की है।

लेकिन इस बार 2024 के लोकसभा चुनाव में इस वार्ड से कोलकाता उत्तर लोकसभा क्षेत्र से तृणमूल उम्मीदवार सुदीप बनर्जी केवल 217 वोटों की लीड हासिल कर पाए।

उन्होंने कहा कि वह कोलकाता उत्तर से जीते तृणमूल उम्मीदवार सुदीप बनर्जी को अपने वार्ड में अपेक्षित बढ़त नहीं दे सके इसलिए वह पार्षद पद से इस्तीफा देना चाहते हैं।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari