एक्टर विक्रम गोखले के निधन की खबर अफवाह, बेटी ने बताया एक्टर की हालत गंभीर

मनोरंजन
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

एक्टर विक्रम गोखले के निधन की खबर पर उनकी बेटी नेहा गोखले ने बताया कि एक्टर की हालत गंभीर है और उनके निधन की खबर महज अफवाह है। वहीं उनकी पत्नी वृषली गोखले ने कहा, “वह कल दोपहर कोमा में चले गये थे और उसके बाद से, वह रिस्पॉन्ड नहीं कर रहे हैं। वह वेंटिलेटर पर हैं। सब कुछ इस पर निर्भर करता है कि उनमें इम्प्रूवमेंट हो रहा है या अभी भी कुछ रिस्पॉन्ड नहीं कर रहे हैं।” बता दें कि तबीयत खराब होने के बाद विक्रम गोखले को पुणे के पंडित दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है।

Share from here