WAQF Bill becomes law – संसद में लंबी बहस और विरोध के बाद वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2025 को कानून के रूप में स्वीकृति मिल गई है।
WAQF Bill becomes law
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस विधेयक पर अपनी मुहर लगा दी है, जिसके बाद यह औपचारिक रूप से कानून बन गया।
केंद्र ने इस विधेयक को पिछले साल अगस्त में लोकसभा के सामने रखा था। हालांकि, बाद में सर्वसम्मति से इसे संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के पास भेज दिया गया।
जेपीसी ने करीब छह महीने तक विधेयक पर मिले संशोधन के सुझावों पर विचार किया और 27 जनवरी को इसे फिर से संसद में पेश करने की मंजूरी दे दी।
एक महीने बाद ही केंद्रीय कैबिनेट ने भी इस विधेयक पर मुहर लगा दी। इसके बाद पहले इसे लोकसभा और फिर राज्यसभा में पेश किया गया।