Advertisement

वार्ड 22 में टीएमसी प्रत्याशी के समर्थन में पथसभा

कोलकाता निगम चुनाव

सनलाइट, कोलकाता। वार्ड 22 से तृणमूल कांग्रेस प्रार्थी स्वयंप्रकाश पुरोहित के समर्थन में नलिनी सेठ रोड़ और सोनापट्टी के संगम स्थल पर एक पथ सभा का आयोजन किया गया।

Advertisement

 

अंजन गांगुली की अध्यक्षता में हुई इस पथसभा में महेंद्र पुरोहित, कालिंदी गुप्ता, रेखा शर्मा, झबरू दुजारी, किशन पुरोहित आदि उपस्थित थे।

 

मानव जायसवाल ने अपने व्यक्तव्य में पार्टी द्वारा जारी चुनावी घोषणापत्र के बारे में विस्तार से अवगत करवाते हुए कहा कि स्वयंप्रकाश पुरोहित के विजय होने पर घोषणा पत्र पूर्णतया लागू होगा।

तृणमूल कांग्रेस वार्ड 22 के बरूण मल्लिक, सचिन त्रिपाठी, रवि ओझा, सुनीता सिंह, तरुण तिवाड़ी आदि ने स्वयंप्रकाश पुरोहित को विजयी बनाने का आह्वान किया।

सभा के अंत में अपना व्यक्तव्य रखते हुए स्वयंप्रकाश पुरोहित ने कहा कि कोलकाता महानगर के इस प्रवेशद्वार रूपी वार्ड को उन्नतम बनाने हेतु एक अवसर अवश्य प्रदान करे।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari