Advertisement

तृणमूल कांग्रेस प्रार्थी के समर्थन में जनसभा

कोलकाता निगम चुनाव

सनलाइट, कोलकाता। वार्ड 22 से तृणमूल कांग्रेस के प्रार्थी स्वयंप्रकाश पुरोहित के समर्थन में महर्षि देवेंद्र रोड, पोस्ता पेट्रोल पंप के संगम स्थल पर एक पथ सभा का आयोजन किया गया।

Advertisement

 

अंजन गांगुली की अध्यक्षता में आयोजित इस जनसभा में श्यामसुन्दर व्यास, सुनीता नाहटा, रेखा शर्मा, दिलीप सिखवाल, किशन पुरोहित, बिरजू वर्मा, इंदु आचार्य, पप्पू यादव आदि उपस्थित रहे।

 

जोड़ासांकू विधायक विवेक गुप्ता ने कहा की मुझे विश्वास है कि यदि स्वयंप्रकाश पुरोहित को आप अपना प्रतिनिधि चुनते है तो जिस गति से बंगाल उन्नति कर रहा है उसी गति में वार्ड 22 भी विकास करेगा।

 

मानव जायसवाल ने कहा कि स्वयंप्रकाश पुरोहित के विजय होने पर पार्टी का घोषणा पत्र पूर्णतयः लागू होगा। स्वरनाली देवमिश्रा, तृणमूल कांग्रेस वार्ड 22 के बरूण मल्लिक, सचिन त्रिपाठी, राजीव तिवाड़ी, तरुण तिवाड़ी, दिनेश सिंह, रवि ओझा आदि ने स्वयंप्रकाश पुरोहित को विजयी बनाने का आह्वान किया।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari