Advertisement
Kolkata Temperature

Weather Update – 45 डिग्री पहुँचा तापमान, दक्षिण बंगाल में Heat wave की चेतावनी

बंगाल

Weather Update – इस बार गर्मी अप्रैल महीने में ही उबाल पर है। दक्षिण बंगाल के 6 जिलों में रविवार को भीषण गर्मी की चेतावनी जारी की गई है।

Advertisement

Weather Update

पूर्वी मिदनापुर, पश्चिमी मिदनापुर, झारग्राम, बांकुरा, पश्चिमी बर्दवान, बीरभूम में गर्म हवा का पूर्वानुमान हैं। मौसम विभाग ने कोलकाता समेत बाकी 9 जिलों में लू की ऑरेंज चेतावनी जारी की है।

दक्षिण बंगाल में बुधवार तक लू चलने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण बंगाल के कई जिलों में तापमान सामान्य से 4 से 7 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है।

पानागढ़ में तापमान पहले ही 45 डिग्री सेल्सियस को पार कर चुका है। शनिवार को पानागढ़ में अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस था।

बांकुरा में अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मेदिनीपुर में अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari