weather update

Weather update – कोलकाता में छाए रहेंगे बादल, तेज हवा के साथ बारिश का पूर्वानुमान

कोलकाता

Weather Update – मौसम विभाग के अनुसार आज यानी रविवार को कोलकाता में दिन भर आसमान में बादल छाए रहेंगे।

कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल में तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना है। कोलकाता में दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

Weather update

मौसम विभाग ने उत्तर बंगाल में भारी बारिश का अनुमान जताया है। एकाधिक जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

अगले गुरुवार से कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल में फिर से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। उत्तर बंगाल में अगले मंगलवार तक भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari