Advertisement
weather update

Weather Update – कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के अधिकांश जिलों में बारिश का पूर्वानुमान

कोलकाता

Weather Update – कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के अधिकांश जिलों में शनिवार तक गरज के साथ बारिश का पूर्वानुमान है। कुछ जिलों में भारी बारिश का अनुमान है।

Advertisement

Weather Update

आज कोलकाता, हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मिदनापुर, झारग्राम, बांकुड़ा, पूर्व बर्दवान, मुर्शिदाबाद, नादिया में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

इसके अलावा उत्तर बंगाल के सभी आठ जिलों में गुरुवार तक गरज और तेज हवा के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।

जलपाईगुड़ी, कलिम्पोंग, अलीपुरद्वार में आज भारी बारिश होने की संभावना है। इनमें जलपाईगुड़ी में शुक्रवार तक भारी बारिश का अनुमान है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari