Winter Update

Weather Update – कोहरे की चादर में ढका शहर, मौसम विभाग ने….

कोलकाता
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

Weather update – पश्चिमी तूफान के कारण मौसम में लगातार परिवर्तन दिख रहा है। कभी ठंड तो कभी सामान्य से ऊपर तापमान। इस बीच मौसम विभाग ने कोहरे को लेकर जानकारी दी है।

Weather Update

अलीपुर मौसम विभाग के आज कोलकाता समेत कई जिलों में कोहरा छाया रहेगा। अगले दो दिनों तक उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पश्चिम बर्दवान, बीरभूम, मुर्शिदाबाद, नादिया में कोहरा छाया रहेगा।

कुछ स्थानों पर दृश्यता 50 मीटर तक पहुंच सकती है। बुधवार और गुरुवार को हल्के से मध्यम कोहरा रहेगा। गंगासागर मेले के दौरान ठंड महसूस हो सकती है। कोहरा छाया रहेगा।

अगले 4-5 दिनों में तापमान में कुछ बदलाव होगा। पहले तापमान 1-2 डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है। मंगलवार या बुधवार से तापमान में फिर गिरावट आ सकती है।

अगले 2-3 दिनों में तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। रविवार को कोलकाता और इसके आसपास के इलाकों में न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक है।

Share from here