Advertisement
Weather update

Weather – तेज हवाओं के साथ बारिश का पूर्वानुमान, दक्षिण बंगाल के 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

कोलकाता बंगाल

Weather – अलीपुर मौसम विभाग ने दक्षिण बंगाल में तेज हवाओं के साथ बारिश का पूर्वानुमान जताया है।

Advertisement

Weather

मौसम विभाग के अनुसार आज यानी रविवार को पाँच जिलों में ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है, जिसमें 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ़्तार से चलने वाली हवाओं के साथ तूफ़ान आने की चेतावनी दी गई है।

कोलकाता में, रविवार दोपहर के आसपास गरज और बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश की संभावना है।

आज रविवार को दक्षिण बंगाल में पूर्व बर्दवान, पश्चिम बर्दवान, बीरभूम, मुर्शिदाबाद में 40 से 50 किमी की गति से हवा चलेगी और साथ मे हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

सोमवार को पूर्व बर्दवान, पश्चिम बर्दवान, बांकुड़ा, बीरभूम और हुगली में 50 से 60 किमी की गति से हवा के साथ बारिश का पूर्वानुमान है।

कोलकाता में आसमान बादल छाए रहेंगे। तेज हवाओं के साथ बीच बीच मे हल्की बारिश और बिजली चमकने की संभावना है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari