West bengal Weather Update

Weather Update – दक्षिण बंगाल में कैसा रहेगा मौसम, देखें

बंगाल
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

Weather Update – दक्षिण बंगाल में फिर से बढ़े तापमान से राज्य वासी परेशान हो रहे हैं। ऐसे में मौसम विभाग ने बताया है कि अगले 2 दिन मौसम कैसा रहने वाला है।

Weather Update

शनिवार रविवार को दक्षिण बंगाल के कुछ जिलों में गर्मी जारी रहेगी तो कुछ जिलों में तेज हवा के साथ मौसम सुहावना हो सकता है।

शनिवार रविवार को पुरुलिया, बांकुरा, बर्दवान, दोनों मेदिनीपुर और झाड़ग्राम में तापमान बढ़ेगा। सोमवार को इन्ही जिलो में तेज हवाओं से मौसम सुहावना हो सकता है।

19 तारीख को कुछ जिलों में तेज हवा के साथ हल्की से मध्यम बारीश का पूर्वनुमान है। वहीं 20 तारीख को कोलकाता समेत पूरे राज्य में बारिश की संभावना है। ठंडी हवा चलेगी।

अगले दिन यानी 21 तारीख को भी दक्षिण बंगाल के सभी जिलों में बारिश का पूर्वनुमान है। सोमवार से गुरुवार तक पूरे बंगाल में तापमान में गिरावट आएगी।

शुक्रवार को कोलकाता और आसपास के इलाकों में अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री सेल्सियस था। जो सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक है।

न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 2.5 डिग्री अधिक है। हवा में अधिकतम आर्द्रता 88 प्रतिशत, न्यूनतम 43 प्रतिशत रही।

Weather Update – शनिवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाये रह सकते हैं। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 38 डिग्री और 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

Share from here