Advertisement
weather update

Weather update – दक्षिण बंगाल में भारी बारिश का पूर्वानुमान, रेड – ऑरेंज अलर्ट जारी

कोलकाता

Weather update – उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र मजबूत होता जा रहा है। बुधवार दोपहर के बाद यह गहरे दबाव में तब्दील हो सकता है।

Advertisement

Weather update

इसका वर्तमान स्थान दक्षिण-पश्चिम बांग्लादेश और उससे सटा गंगीय पश्चिम बंगाल है। यह निम्न दबाव पश्चिम और उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है।

इसके कारण मानसून की अक्ष रेखा सक्रिय हो गई है। दक्षिण-पश्चिम मानसून अक्ष ने गति पकड़ ली है। दक्षिण बंगाल के कई जिलों में आज भारी बारिश का खतरा है।

अलीपुर मौसम विभाग ने पहले ही 15 जिलों में रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। दक्षिण बंगाल के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका है।

6 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। कोलकाता समेत 9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। दक्षिण 24 परगना, पश्चिम मिदनापुर, पश्चिम बर्दवान, पुरुलिया, बांकुरा और बीरभूम जिलों में बहुत भारी बारिश का अनुमान है।

हालांकि, शुक्रवार और शनिवार को भारी बारिश की संभावना अपेक्षाकृत कम रहेगी। हालांकि, दक्षिण 24 परगना, पूर्वी मिदनापुर जिलों में रविवार को फिर से भारी बारिश की संभावना है।

Weather update – दक्षिण बंगाल के साथ-साथ उत्तर बंगाल में भी भारी बारिश का अनुमान है। अलीपुरद्वार और जलपाईगुड़ी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari