Advertisement
weather update

Weather Update – दक्षिण बंगाल में आज भी बारिश का पूर्वानुमान

कोलकाता

Weather Update – आज यानी शनिवार को भी कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल में आंधी के साथ बारिश का अनुमान है। हालांकि इसके साथ ही गर्मी भी बढ़ेगी। तापमान में दो से चार डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है।

Advertisement

Weather Update

अलीपुर मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, शनिवार को कोलकाता, हावड़ा, हुगली, 24 परगना और मेदिनीपुर समेत दक्षिण बंगाल के सभी जिलों में आंधी के साथ छिटपुट बारिश हो सकती है।

कोलकाता में रविवार और सोमवार को मुख्य रूप से मौसम शुष्क रहेगा। मंगलवार से फिर छिटपुट हल्की बारिश की संभावना है।

हालांकि पिछले 2 दिनों से रात के समय हो रही बारिश से शहरवासियों को गरम से राहत मिली है लेकिन दिन की गर्मी में कमी नही दिख रही है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari